एसएसपी बदायूँ सुश्री अंकिता शर्मा द्वारा जनपद बदायूँ में तैनात क्षेत्राधिकारी बिल्सी कृष्ण कुमार तिवारी के गैर जनपद 30वीं वाहिनी पीएसी, गोण्डा स्थानांतरण होने पर एसएसपी कार्यालय में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ0 ह्रदेश कठेरिया व समस्त क्षेत्राधिकारी एवं जनपद के अन्य अधिकारी व कर्मचारियों द्वारा सीओ कृष्ण कुमार तिवारी को भावभीनी विदाई दी गई, सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं सफल कार्यकाल की कामना करते हुए स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया l
#fb #up #everyone #SSP
Bilsi, Budaun | Jun 17, 2026