सहावर: दहेली बुजुर्ग गांव पहुंचे पूर्व सांसद राजू भैया, सड़क दुर्घटना में पांच लोगों की मौत पर शोक संवेदना व्यक्त की
जनपद कासगज की अमापुर विधानसभा क्षेत्र के गांव दहेली बुजुर्ग में आज पूर्व सांसद राजवीर सिंह उर्फ राजू भैया पहुंचे,जहां सड़क दुर्घटना में मृतकों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए हर सम्भव मदद का आश्वासन दिया इस दौरान अमापुर के भाजपा विधायक हरिओम वर्मा भी मौजूद रहे।