जलेसर: अवैध मिट्टी खनन पर कार्रवाई, तहसीलदार जलेसर ने रसीदपुर खेड़िया गांव के समीप छापा मारकर ट्रैक्टर और रीपर मशीन की की जब्ती
Jalesar, Etah | Jun 24, 2026 एटा जिले के जलेसर में अवैध मिट्टी खनन के खिलाफ प्रशासन ने कार्रवाई की है।तहसीलदार संदीप सिंह ने छापा गांव रसीदपुर खेड़िया में मारकर अवैध खनन में लगे एक ट्रैक्टर और खुदाई में इस्तेमाल होने वाली रीपर मशीन को जब्त कर लिया।तहसीलदार संदीप सिंह को क्षेत्र में अवैध मिट्टी खनन की सूचना मिली थी। इसी सूचना के आधार पर राजस्व टीम ने देर रात अचानक छापा मारा।