भारी बारिश से तबाही, रिंबी गांव में बस्ती मलबे में बही!
सिक्किम में लगातार हो रही बारिश के बीच एक बार फिर भूस्खलन की घटना सामने आई है। पश्चिम सिक्किम के ग्यालशिंग जिले के रिंबी गांव में भूस्खलन से भारी तबाही की खबर है।
पिछले 24 घंटों से जारी बारिश के कारण पहाड़ से मिट्टी, पत्थर और मलबा तेजी से नीचे आया, जिसने देखते ही देखते बस्ती को अपनी चपेट में ले लिया। घटना से इलाके में दहशत का माहौल है।
लगातार बारिश के बीच पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन का खतरा बढ़ा।
#Sikkim #Landslide #Gyalshing #Rimbi #HeavyRainfall #NaturalDisaster #BreakingNews #IndiaNews #PahadSamachar