ब्रेकिंग देहरादून | ED के सामने हरीश रावत की पेशी
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत UKSSSC VPDO-2016 भर्ती मामले से जुड़ी जांच में पूछताछ के लिए देहरादून स्थित ED कार्यालय पहुंचे। यह पूछताछ उनके पूर्व OSD और वर्तमान PA रहे चंदन सिंह जीना से जुड़े मामले की जांच के सिलसिले में हो रही है।
ED ने 10 सितंबर को चंदन सिंह जीना से जुड़े ठिकानों पर तलाशी की थी। एजेंसी के मुताबिक तलाशी के दौरान नकदी, सोना और लग्जरी घड़ियां बरामद हुईं तथा बैंक खातों में ₹52.16 लाख फ्रीज किए गए।
पूछताछ के बाद जांच से जुड़ी क्या अहम जानकारी सामने आती है, इस पर नजर रहेगी।
#HarishRawat #ED #UKSSSC #VPDO2016 #UttarakhandNews #Dehradun #BreakingNews #RaibarPahadKa