बहराइच: समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों ने गृहमंत्री अमित शाह के बयान के खिलाफ जिला कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन
शनिवार को समाजवादी पार्टी कार्यालय से भारी संख्या में निकले समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारी ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के बाबा साहब डा. भीमराव अंबेडकर पर दिए गए बयान को लेकर विरोध जताते हुए जिला प्रशासन को एक ज्ञापन सौंपा है। इस दौरान सपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के इस्तीफे की मांग की है।