बहराइच: जिला बार एसोसिएशन सभागार में अधिवक्ता के निधन पर आयोजित शोकसभा में अधिवक्ताओं ने अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि
दीवानी न्यायालय स्थित जिला बार एसोसिएशन सभागार में अधिवक्ता शमशाद अहमद के आकस्मिक निधन की सूचना पर शनिवार सुबह करीब 11 एक शोकसभा का आयोजन किया गया। इस शोकसभा के दौरान दिवंगत अधिवक्ता की आत्मा की शांति की अधिवक्ताओं ने प्रार्थना की और 2 मिनट का मौन रखकर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की साथ ही आज एक दिवसीय हड़ताल यानी न्यायिक कार्य से विरत रहने का निर्णय लिया।