मंझनपुर: जन्म के बारह घंटे में तियरा जमालपुर के जुड़वा बच्चों की मौत, आशा कार्यकत्री की लापरवाही भी हुई उजागर
मंझनपुर ब्लॉक के तियरा जमालपुर गांव निवासी यशोदा पत्नी अमर सिंह गर्भवती थीं। परिजनों के मुताबिक अल्ट्रासाउंड में जुड़वा बच्चों की जानकारी दी गई। मंगलवार शाम प्रसव पीड़ा होने पर महिला को करारी सीएचसी ले जाया गया, जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। परिजनों का आरोप है कि आशा कार्यकत्री की सलाह पर महिला को एक निजी अस्पताल ले जाया गया था।