बेगूसराय: लखमिनिया में वाहन जांच के दौरान पुलिस ने 3 अपराधियों को हथियारों के साथ गिरफ्तार किया, SP ने की प्रेसवार्ता
बलिया थाना क्षेत्र के लखमिनिया स्टेशन चौक के पास विशेष वाहन जांच के दौरान पुलिस ने 03 अपराधी को गिरफ्तार किया है. इसके पास से दो देसी पिस्टल, दो देसी कट्टा, चार मैगजीन, तीन मोबाइल एवं एक मोटरसाइकिल जप्त किया गया है. इस बात की जानकारी कार्यालय कक्ष में रविवार की शाम 04:30 बजे एसपी मनीष ने प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए कही.