शाहजहांपुर। थाना सदर बाजार पुलिस ने ई-रिक्शा से पर्स और मोबाइल चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए दो शातिर चोरों को गिरफ्तार कर लिया। 6 दिसंबर को बहादुरगंज मार्केट में दो महिलाओं का पर्स स्कूटी सवार युवकों ने चोरी कर लिया था। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर विवेचना उपनिरीक्षक विवेक कुमार को सौंपी गई थी।