शाहजहांपुर में कोर्ट मैरिज करने पहुंचे एक युवक की महिला के परिजनों ने जमकर पिटाई कर दी। घटना एसपी कार्यालय के बाहर हुई, जहां युवक एक शादीशुदा महिला से विवाह करने पहुंचा था। सूचना मिलने पर सदर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को थाने ले गई। बाद में कटरा पुलिस मामले की जांच के लिए उन्हें अपने साथ ले गई।