नौतनवा: लक्ष्मीपुर रेलवे स्टेशन पर दुर्ग-नौतनवां एक्सप्रेस के ठहराव को केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री ने दिखाई हरी झंडी
लक्ष्मीपुर रेलवे स्टेशन पर नौतनवा-दुर्ग-नौतनवा एक्सप्रेस के ठहराव का शुभारम्भ केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने रविवार दोपहर हरी झंडी दिखाकर किया। इसके उपरान्त एक जनसभा को संबोधित करते हुए पंकज चौधरी ने कहा कि इस ट्रेन के ठहराव से महराजगंज के लाखों निवासियों को लाभ मिलेगा।