नौतनवा: ग्राम शीतलापुर में SSB 22वी वाहिनी के द्वारा लगाया गया पशु चिकित्सा शिविर, 201 पशुओं का हुआ इलाज, नि:शुल्क दवा वितरित
ग्राम शीतलापुर में सशस्त्र सीमा बल 22वी वाहिनी के तत्वाधान में शनिवार दोपहर नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में डॉ. सुशांत शाहा जी पारकर ने ग्रामीणों के पशुओं की स्वास्थ्य परीक्षण किया। इस दौरान 39 ग्रामीणों के लगभग 201 पशुओं का नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण और दवा वितरित किया गया है।