महोबा: एआई के सहारे पृथक बुंदेलखंड की नई मुहिम, बजरंग वार्ड में पूर्व सांसद गंगा चरण राजपूत ने युवाओं से की अपील
Mahoba, Mahoba | Jul 7, 2026 भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सांसद गंगा चरण राजपूत ने पृथक बुंदेलखंड राज्य की मांग को लेकर एआई आधारित डिजिटल अभियान शुरू किया। मंगलवार को पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि अब आंदोलन का स्वरूप बदल चुका है और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के माध्यम से बुंदेलखंड की समस्याओं को देश-दुनिया तक प्रभावी ढंग से पहुंचाया जा सकता है।