राजनगर: धमना गांव में तेज रफ्तार कार ट्रांसफार्मर से टकराई, खंभा-ट्रांसफार्मर गिरे, चालक फरार, गांव की बिजली गुल
बमीठा थाना क्षेत्र के धमना गांव में सोमवार रात करीब 10 बजे तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर बिजली के ट्रांसफार्मर से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बिजली का खंभा टूटकर सड़क पर गिर गया और ट्रांसफार्मर भी नीचे आ गिरा। हादसे के बाद सड़क पर मलबा और बिजली का सामान फैल गया, जिससे ग्रामीणों के आवागमन में परेशानी खड़ी हो गई और रास्ता जाम हो गया। घटना के बाद कार चाल