चंदौसी: गांव अकरौली में हुआ विशाल भंडारे का आयोजन, हजारों श्रद्धालुओं ने किया प्रसाद ग्रहण
बनियाठेर क्षेत्र के गांव अकरौली में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में निकाली गई भव्य शोभायात्रा के बाद रविवार को विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। दोपहर करीब दो बजे शुरू हुआ भंडारा देर शाम तक चलता रहा। लगातार हो रही बारिश के बावजूद गांव और आसपास के क्षेत्रों से हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और श्रद्धापूर्वक प्रसाद ग्रहण किया।