बरहट: पाड़ो पंचायत भवन परिसर में मनरेगा बहाली को लेकर धरना, 200 दिन रोजगार और ₹700 मजदूरी की उठी मांग
Barhat, Jamui | May 20, 2026 बरहट प्रखंड के पाड़ो पंचायत भवन परिसर में बुधवार को 11 बजे से 3 बजे तक भाकपा माले और खेत मजदूर सभा के नेतृत्व में मनरेगा मजदूरों ने एक दिवसीय धरना दिया। धरना का नेतृत्व बासुदेव रॉय ने किया। वक्ताओं ने केंद्र सरकार पर मनरेगा समाप्त कर “विकसित भारत गारंटी रोजगार और आजीविका मिशन (VB GRAMG)” लागू करने का आरोप लगाया।