गिरिडीह: नीट पेपर लीक: झारखंड छात्र मोर्चा का विरोध मार्च, टावर चौक पर शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका
देश में लगातार हो रहे नीट पेपर लीक के खिलाफ शुक्रवार को 5 बजे झारखंड छात्र मोर्चा द्वारा गिरिडीह में आक्रोश मार्च निकालकर टावर चौक पर केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान का पुतला दहन किया गया। पुतला दहन के बाद झारखंड छात्र मोर्चा के नेता अभय कुमार ने कहा कि नीट का पेपर लीक होने से देश भर के नौजवानों में आक्रोश है।