बहुजन समाज पार्टी ने संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की 69वीं पुण्यतिथि, जिसे महापरिनिर्वाण दिवस के रूप में मनाया जाता है, पर आज शनिवार की दोपहर 1 बजे शिवपुरी के गांधी पार्क मैदान में एक भावपूर्ण श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया। पार्टी के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में बसपा के 11 जिलों के अध्यक्ष, विधानसभा प्रभारी, और जिला प्रभारी सहित