गोहपारु: गोहपारू थाने में मारपीट का मामला दर्ज, पुलिस ने दी जानकारी, देवदहा गांव का मामला
शहडोल जिले के गोहपारू थाने में मारपीट करने का मामला दर्ज हुआ है,पुलिस ने बुधवार को लगभग 3:00 बजे जानकारी देते हुए बताया है कि फरियादी कमलेश बैगा ने थाने आकर शिकायत दर्ज कराई है कि आरोपित राजेश बैगा के द्वारा घरेलू बात को लेकर मारपीट करने पर पुलिस ने फरियादी की शिकायत के आधार पर आरोपी के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में अपराध दर्ज किया है।