गोहपारु: बरकोड़ा गांव में आकाशीय बिजली गिरने से दो मवेशियों की हुई मौत, मौके पर पहुंचा प्रशासनिक अमला
शहडोल जिले के गोहपारू थाना क्षेत्र अंतर्गत बरकोड़ा गांव में मंगलवार को लगभग 1:45 बजे आकाशीय बिजली गिरने से दो मवेशियों की मौत हो गई है, घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस एवं प्रशासनिक अमले को दी सूचना लगते ही पुलिस एवं प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचा और घटना के विषय में स्थानीय लोगों से जानकारी प्राप्त की है,इस दौरान स्थानीय ग्रामीण मौके पर मौजूद रहे हैं।