सलेमपुर: देवड़ी गांव में संदिग्ध परिस्थिति में बुजुर्ग की मौत, पुलिस करवा रही शव का पोस्टमार्टम
मईल थाना क्षेत्र के ग्राम देवडी में शनिवार की शाम को 6:00 बजे वहीं के रहने वाले इंद्रजीत सिंह 75 साल की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी ।पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए देवरिया मोर्चरी भेज दिया। रविवार की दोपहर 3:00 बजे पुलिस शव का पोस्टमार्टम करा रही है।