बिछिया: मुख्यालय बिछिया में वैवाहिक आशीर्वाद समारोह में पहुंचे विधायक नारायण सिंह पट्टा;नवदंपति को दिया आशीर्वाद!
बिछिया मुख्यालय में बुधवार 1 जुलाई की देर रात्रि करीब 9 बजे आयोजित वैवाहिक आशीर्वाद समारोह में बिछिया विधानसभा क्षेत्र के विधायक नारायण सिंह पट्टा शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने समीर सिंह राठौर के अनुज रणवीर सिंह के विवाह उपरांत आयोजित आशीर्वाद समारोह में पहुंचकर नवदंपति को शुभकामनाएं दी l विधायक ने परिजनों रिश्तेदारों उपस्थित अतिथियों से मुलाकात भी की है l