मंझनपुर: जाफरपुर महावा में पट्टी की जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, भाजपा जिलाध्यक्ष का नाम आया सामने, पीड़ित का वीडियो वायरल
कौशाम्बी में पट्टे की जमीन पर अवैध कब्जे का बड़ा आरोप। लेखपाल की मिलीभगत से कब्जा कराने के गंभीर आरोप लगे। भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य का नाम आने से सियासी पारा चढ़ा। पीड़ित मुनई की फरियाद का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल। दबंगों के जरिए कब्जा कराने का आरोप, प्रशासन पर सवाल। मंझनपुर तहसील के जाफरपुर महावा गांव का मामला।