कांके: जगरनाथपुर थाना क्षेत्र स्थित एक घर में चोरी की घटना का सीसीटीवी फुटेज हुआ वायरल
Kanke, Ranchi | Jul 11, 2026 जगरनाथपुर थाना क्षेत्र स्थित एक घर में चोरी की घटना हुई है। चोरी की घटना का सीसीटीवी फुटेज शनिवार सुबह करीब सात बजे से वायरल हो रहा है। कथित तौर पर एक महिला बच्चों के साथ घर में घुसी और दो मोबाइल फोन, करीब 30 हजार रुपये नकद, एक पर्स तथा महत्वपूर्ण दस्तावेज लेकर फरार हो गई। सूचना मिलने पर जगरनाथपुर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।