टीकमगढ़: पुलिस अधीक्षक ने स्वर्गीय प्रधान आरक्षक के परिवार को ₹10 लाख का चेक सौंपा
जिला पुलिस टीकमगढ़ में पदस्थ रहे स्वर्गीय प्रधान आरक्षक श्री मोहन चढ़ार के असामयिक निधन से संपूर्ण पुलिस परिवार भावुक है। इस कठिन समय में पुलिस अधीक्षक श्री मनोहर सिंह मंडलोई के सतत प्रयासों एवं संवेदनशील पहल के परिणामस्वरुप एसबीआई बैंक के माध्यम से स्वर्गीय प्रधान आरक्षक के परिजनों को 10 लाख रुपए की बीमा सहायता प्रदान की गई।