कायमगंज: कायमगंज तहसील के संपूर्ण समाधान दिवस पर एसडीएम ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं, 129 में से 7 का निस्तारण किया गया
कायमगंज तहसील संपूर्ण समाधान दिवस पर एसडीएम अतुल कुमार सिंह ने फरियादियों की समस्याओं को सुना है। इस दौरान विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 129 फरियादी अपनी समस्याएं लेकर समाधान दिवस पर पहुंचे। जिसमें सात फरियादियों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।शेष शिकायतों को संबंधित विभागों को भेज कर गुणवत्तापूर्ण और समयवृद्ब समाधान करने के निर्देश दिए गए