डंडा: डंडा थाना क्षेत्र में छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सुर्खियों में आने के बाद पुलिस हरकत में आई
Danda, Garhwa | Apr 15, 2026 डंडा थाना क्षेत्र की 22 वर्षीय छात्रा के साथ पहले पिस्तौल की नोंक पर दुष्कर्म और बाद में जबरन शादी का ढोंग रच कर सामूहिक दुष्कर्म किए जाने के मामला सुर्खियों में आने के बाद अब पुलिसिया कार्रवाई शुरू हो गई है 14 अप्रैल को दोनों पक्षों की ओर से दिए गए आवेदन के आधार पर डंडा थाना में प्राथमिक की दर्ज हुई है। बुधवार को पीड़िता का मेडिकल कराया गया है।