बदरवास: मंजारी में तेज आंधी और बेमौसम बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, कच्चे मकान पर गिरा पेड़, ट्रैक्टर क्षतिग्रस्त
बदरवास तहसील के मंजारी गांव में देखने को मिला है। आंधी के दौरान शनिवार-दरमियानी रात 1 बजे एक पेड़ कप्तान सिंह यादव के कच्चे मकान पर गिर गया। सौभाग्य रहा कि आंधी-पानी के समय कप्तान सिंह का परिवार मकान के दूसरे हिस्से में मौजूद था, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। हालांकि पेड़ गिरने से कमरे में रखी चक्की, पाइप व अन्य घरेलू सामान दब गया।