बदरवास: बदरवास के वार्ड नंबर-13 में पाइपों में लगी भीषण आग, लाखों का हुआ नुकसान
बदरवास कस्बे के खुले पाइप के गोदाम में आग भड़क गई। प्लास्टिक पाइप में भड़की आग की ऊंची लपटों से बस्ती में आस पास दहशत का माहौल बन गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची फायरबिग्रेड ने आग पर जैसे तैसे काबू पाया।जानकारी के मुताबिक बदरवास के रहने वाले तरंग अग्रवाल और उनका चचेरा भाई मोनू अग्रवाल दो फर्मों के जरिए बोरवेल में डाले जाने वाले SDT पाइप का व्यापार करते है।