बदायूं: व्यौर गांव में किश्त के ₹3000 न देने पर पुत्र ने पिता की कुल्हाड़ी से गला काटकर की हत्या
Budaun, Budaun | Jul 11, 2026 बदायूं के थाना बिनावर क्षेत्र के ब्यौर गांव के रहने वाले 75 वर्षीय राधे लाल पुत्र टीकम खेती बाड़ी का कार्य करते थे। राधे लाल का छोटा बेटा अहिवरन ने अपने पिता राधे लाल से स्वयं सहायता समूह की किश्त जमा करने के लिए 3000 रुपये मांगे। जब अहिवरन को रूपये नहीं मिले तो नाराज होकर घर पर पिता की कुल्हाड़ी से गला काटकर हत्या कर दी। वारदात से गांव में सनसनी फैल गई।