समस्तीपुर: मगरदही घाट पुल पर बाइक सवार अपराधी ने एक युवक की गोली मारकर की हत्या, मामले की जांच में जुटी पुलिस
समस्तीपुर जिले के नगर थाना क्षेत्र के मगरदही घाट पुल पर शनिवार की सुबह बाइक सवार अपराधी ने एक युवक को गोली मार दी। आसपास के लोगों ने युवक को सदर अस्पताल में भर्ती कराया जहां डॉक्टर ने युवक को मृत बताया। वहीं इस घटना की सूचना नगर थाने की पुलिस को दी गई है। अभी तक युवक की पहचान नहीं हो पाई है।