समस्तीपुर: बसढिया से उत्पाद विभाग की टीम ने आधे पेटी विदेशी शराब के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार
बसढिया गांव से उत्पाद विभाग की टीम आधे पेटी विदेशी शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है । प्राप्त जानकारी के अनुसार पटोरी उत्पाद विभाग की टीम ने बसढिया के रहने वाले विजय शाह को आधे पेटी विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया है । गिरफ्तार व्यक्ति के खिलाफ कागजी कार्रवाई पूरा किए जाने के बाद न्यायालय में कार्यवाही को लेकर प्रस्तुत किया गया है।