समस्तीपुर: भुट्टा चौक के पास बाइक व टैंकर की टक्कर में बाइक सवार एक युवक की मौत,दूसरा गंभीर रूप से जख्मी,डीएमसीएच रेफर
जानकारी के अनुसार शुक्रवार को हरी कुमार व जितेंद्र कुमार भुट्टा चौक स्थित होटल से नाश्ता कर घर जाने के लिए सड़क पार कर रहा था उसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे टैंकर ने जोरदार टक्कर मार दिया जिससे जितेंद्र कुमार की मौत हो गई और हरी कुमार गंभीर रूप से जख्मी हो गया जिसे सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद डीएमसीएच भेजा गया है |घटना की सूचना पर परिजन पहुंचे सदर अस्पताल |