समस्तीपुर: चकवाखर चौक पर आपसी विवाद को लेकर होटल संचालक एवं मकान मालिक के साथ मारपीट चार लोग जख्मी
कानपुर थाना क्षेत्र के चकवाखर चौक पर आपसी विवाद को लेकर होटल संचालक एवं मकान मालिक के साथ मारपीट, चार लोग जख्मी। जानकारी के अनुसार हरिचरण महतो मुकेश प्रसाद के मकान में होटल चलाते हैं और उन्हें युवक से विवाद हो गया ।आज युवक अपने कुछ सहयोगियों के साथ मिलकर मारपीट करने लगा ।हल्ला सुनकर मकान मालिक पति पत्नी एवं होटल संचालक की पत्नी वहां पहुंची तो उसे भी मारपीट कर जख्मी कर दिया गया है ।