राजगढ़: करनवास में तेज रफ्तार कार की टक्कर से 15 साल के डाक कावड़िया की मौके पर मौत
राजगढ़ जिले के करनवास थाना क्षेत्र बादल खेड़ी के समय रविवार को दोपहर 12:00 बजे करीब एक तेज रफ्तार एक ईको कार ने उज्जैन से अशोकनगर कावड़ लेकर जा रहे एक 15 साल के डाक कांवड़िए को टक्कर मार दी। इस दर्दनाक हादसे में अशोकनगर जिले के सडोरा थाना क्षेत्र के झीला गांव निवासी 15 साल के कांवड़िए लव पिता हरनाम सिंह ओझा की मौके पर ही मृत्यु हो गई।