बिंदकी: सेलावन गांव से 34 घंटे से लापता युवक की मां ने पुलिस को दी तहरीर, शुरू हुई जांच-पड़ताल
फतेहपुर जनपद के कोतवाली बिंदकी क्षेत्र के सेलावन गांव निवासी शिव बली उम्र लगभग 28 वर्ष पुत्र स्वर्गीय मन्नीलाल मंगलवार की सुबह लगभग 9:30 बजे घर से लापता हो गए। बुधवार की देर शाम 7:30 बजे तक यानी 34 घंटे बीत जाने के बाद भी युवक का कोई पता नहीं चला। बुधवार की देर शाम को युवक की मां प्रेमा देवी ने पुलिस को तहरीर देकर पुत्र के लापता होने की जानकारी दिया