इटारसी: साईं समाज सेवा समिति द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का शुभारंभ, विधायक एवं नगर पालिका अध्यक्ष हुए शामिल
साईं समाज सेवा समिति द्वारा सोमवार दोपहर करीब 12 बजे निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ विधायक डॉ. सीताशरण शर्मा एवं नगर पालिका अध्यक्ष पंकज चौरे ने किया। विधायक ने बताया इस दौरान शहर के प्रमुख चिकित्सकों से मुलाकात कर शिविर की व्यवस्थाओं एवं स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी ली गई। ऐसे स्वास्थ्य शिविर आमजन के लिए जरूरी है।