किशनगंज: किशनगंज में शराब के नशे में भाई ने भाई को कुल्हाड़ी से हमला कर उतारा मौत के घाट
जानकारी गुरुवार शाम 4 बजे मिली किशनगंज थाना क्षेत्र के रेलावन गांव में आपसी विवाद में एक भाई ने अपने सगे भाई की हत्या कर दी। जानकारी के अनुसार सुखवीर सहरिया और उसका भाई देवीराम सहरिया शराब के नशे में थे। इसी दौरान शादी में जाने की बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि देवीराम ने पीछे से कुल्हाड़ी से हमला कर दिया।