महोबा: प्राइवेट गली में मामूली विवाद ने लिया तूल, दो अधेड़ भिड़े, पुलिस ने किया हिरासत में
Mahoba, Mahoba | Apr 14, 2026 मामूली विवाद ने अचानक तूल पकड़ लिया। मंगलवार दोपहर दो अधेड़ आपस में भिड़ गए और जमकर मारपीट हुई। एक पक्ष को पिटता देख कुछ लोग भी झगड़े में कूद पड़े, जिससे हंगामा बढ़ गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को हिरासत में लेकर जिला अस्पताल में मेडिकल कराया। पुलिस अब दोनों पक्षों से पूछताछ कर विवाद की वजह जानने में जुटी है।