मुरैना नगर: चोर के कंधे पर जन्मदिन मनाते जौरा टीआई! वीडियो वायरल होने पर एसपी ने किया सस्पेंड, ASP को सौंपी जांच
मुरैना जिले के जौरा थाने में टीआई दर्शन शुक्ला का जन्मदिन समारोह विवादों में आ गया।जौरा थाना परिसर में आयोजित पार्टी के दौरान कथित बाइक चोर लवकुश शर्मा TI साहब क़ो अपने कंधों पर बैठाकर घुमाता दिखा। वीडियो वायरल होते ही हड़कंप मच गया। एसपी समीर सौरभ ने तत्काल कार्रवाई करते हुए टीआई को सस्पेंड कर ASP क़ो जांच के आदेश दिए जारी कर दिए।