गढ़वा: आजसू नेताओं ने गढ़वा में मनाई कर्पूरी ठाकुर की जयंती, भारत रत्न दिए जाने का किया स्वागत
Garhwa, Garhwa | Jan 24, 2024 ऑल झारखंड स्टूडेंट यूनियन गढ़वा कमेटी की ओर से बुधवार को बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर आजसू नेताओं ने चिनिया मोड़ स्थित कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया तथा अपने संबोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा कर्पूरी ठाकुर को दिए गए भारत रत्न की उपाधि का स्वागत किया।