गढ़वा: भाजपा ओबीसी मोर्चा चिनियां मोड़ पर मनाई गई बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर की जयंती
Garhwa, Garhwa | Jan 24, 2024 भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा द्वारा बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जननायक कर्पूरी ठाकुर की 100वीं जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर भाजपा ओबीसी मोर्चा के नेताओं ने चिनिया मोड़ स्थित कर्पूरी ठाकुर की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस दौरान उनके व्यक्तित्व कृतित्व को याद किया गया।