गढ़वा: गणतंत्र दिवस को लेकर डीसी ने समाहरणालय के सभागार में की समीक्षा बैठक , दिए कई आवश्यक दिशा निर्देश
Garhwa, Garhwa | Jan 24, 2024 गढ़वा उपायुक्त शेखर जमुआर के द्वारा समाहरणालय स्थित सभागार में आगामी गणतंत्र दिवस 2024 के तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक संपन्न किया गया। उक्त समीक्षात्मक बैठक के दौरान गणतंत्र दिवस के पूर्व संध्या पर सांस्कृतिक कार्यक्रम के आयोजन, सार्वजनिक झंडोतोलन, प्रभात फेरी, परेड पूर्वाभ्यास, राष्ट्रगान एवं झांकी प्रदर्शन सहित अन्य विषयों पर हुई चर्चा।