गढ़वा: गणतंत्र दिवस की परेड को लेकर NCC बटालियन को निकाला गया बाहर , उपायुक्त से की शिकायत
Garhwa, Garhwa | Jan 24, 2024 26 जनवरी को गढ़वा शहर के टाउन हॉल के मैदान मे आयोजित परेड समारोह से जिले की एक मात्र अंगिभुत इकाई श्रीसदगुरु जगजीत सिंह नामधारी कॉलेज के एनसीसी बटालियन को इस परेड समारोह से निकाल दिया गया है। इसे लेकर आक्रोशित कैडेट्स ने जिला समाहरनालय मे डीसी शेखर जमुवार से मिलकर आपत्ति दर्ज कराते हुए फिर से परेड मे शामिल करने का अनुरोध किया।