गढ़वा: गोविंद प्लस टू हाई स्कूल के मैदान में डीसी व एसपी ने पहुँचकर लिया गणतंत्र दिवस की तैयारियों का लिया जायजा
Garhwa, Garhwa | Jan 24, 2024 गोविंद प्लस टू हाई स्कूल, गढ़वा के मैदान में 26 जनवरी, गणतंत्र दिवस के मौके पर आयोजित होने वाले झंडोतोलन-राष्ट्रगान एवं परेड निरक्षण कार्यक्रम के अंतिम तैयारियों का बुधवार को गढ़वा उपायुक्त, शेखर जमुआर एवं पुलिस अधीक्षक, दीपक कुमार पांडेय ने संयुक्त रूप से जायजा लिया। इस दौरान गणतंत्र दिवस के मौके पर आयोजित होने वाले सभी कार्यक्रमों का पूर्वाभ्यास किया गया।