बहेड़ी: देवीपुरा बाज़ार के पास पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाश गिरफ्तार, लूटी गई बाइक, मोबाइल फोन, अवैध तमंचे और कारतूस बरामद
बहेड़ी पुलिस ने बताया कि ग्राम उलैहतापुर निवासी वीरपाल पुत्र अमर सिंह अपनी बाइक से अपनी ससुराल से वापस आ रहा था कि तभी बहेड़ी थाना क्षेत्र के मिनतर पुर के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने उसे घेर कर उसकी स्प्लेंडर मोटरसाइकिल और एक मोबाइल फोन लूट कर ले गए थे घटना के बाद पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था ।