भिंड नगर: मालनपुर में सोनाधिका एक्सपोर्ट्स प्रा लि में सोनू धाकड़ ने काजू प्रोसेसिंग का कार्य किया शुरू,60 लोगों को मिला रोजगार
भिण्ड जिले के इंडस्ट्रियल एरिया मालनपुर मे सोनू धाकड़ और उनकी पत्नी पूजा ने काजू प्रोसेसिंग के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित किए है।उन्होंने सोनाधिका एक्सपोर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड की स्थापना कर कच्चा माल अफ्रीका से आयात कर यहाँ की यूनिट मे उसे प्रोसेस और पैक कर अंतर्राष्ट्रीय व स्थानीय बाजारों में पहुंचाना शुरू किया।उनकी तैयार पैकिंग यूएई तक निर्यात की जाती है