खेकड़ा: खेकड़ा पुलिस ने आईटी एक्ट व जबरन वसूली सहित आधा दर्जन से अधिक गंभीर धाराओं में वांछित महिला को किया गिरफ्तार
मीडिया सेल बागपत ने शनिवार शाम करीब 7 बजे बताया कि थाना खेकडा पुलिस ने थाना खेकडा पर दर्ज आईटी एक्ट, जबरन वसूली सहित आधा दर्जन से अधिक गंभीर धाराओं में वाछिंत महिला को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार की गई आरोपी महिला के विरुद्ध थाना खेकडा पर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।