गुन्नौर: राजघाट गंगा घाट पर एक युवक ने जमकर मचाया उत्पात, वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
बबराला थाना क्षेत्र राजघाट गंगा घाट पर शराब के नशे में धुत एक युवक ने गाली गलौज और जमकर उत्पात मचाया गंगा घाट पर मौजूद लोगों ने युवक को समझाया और पुलिस को बुलाने को कहा तो उसने अभद्रता शुरू कर दी। और युवक खुद को बदमाश बताने लगा। मंगलवार सुबह करीब 11 बजे वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वायरल वीडियो सोमवार का बताया जा रहा है।